
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कांधला। नगर के मोहल्ला शेखजादगान स्थित ब्राह्मण धर्मशाला चौपाल रजिस्टर्ड समिति के तत्वावधान में भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक अनुष्ठान और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
सुबह से ही क्षेत्रभर से ब्राह्मण समाज के लोग आयोजन स्थल पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने सामाजिक एकता और समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर दिया। वक्ता बाहुबलि ने कहा कि भगवान परशुराम सभी वर्गों के रक्षक हैं और उनके आदर्श समाज को सद्कर्मों की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित मेघराज शर्मा ने तथा संचालन नखली शर्मा ने किया। इस अवसर पर सुशील शर्मा, नरेंद्र शर्मा, डॉ. रामकुमार वीर शर्मा, लील भूषण शर्मा, प्रदीप शर्मा, पप्पन शर्मा, राजकुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।