शामली

हाई रिस्क प्रेग्नेंसी डे पर उमड़ी गर्भवतियां

स्वास्थ्य विभाग ने की विशेष जांच

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

कांधला। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एचआरपी (हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं जांच एवं परामर्श के लिए पहुंचीं।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिलाओं का ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन स्तर, वजन सहित अन्य आवश्यक जांचें कीं और दवाइयां वितरित कीं। चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिन महिलाओं में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की संभावना पाई गई, उन्हें विशेष निगरानी में रखा जाएगा।

इस दौरान गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित जांच और सुरक्षित प्रसव के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया। डॉ. सिंह ने बताया कि एचआरपी डे का उद्देश्य हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय रहते पहचान कर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button