
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : गाजियाबाद के अंकुर विहार थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच सार्वजनिक स्थान पर जमकर मारपीट और गाली-गलौज का मामला प्रकाश में आया है।आपस में हुई मारपीट के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के व्यक्ति के दो दांत टूट गए। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, 9 मई को हुई इस घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने
कार्रवाई करते प्रथम पक्ष की आरोपी आसमा उर्फ चुनिया (37 वर्ष), निवासी कमल विहार, मक्की मस्जिद के पास तथा दूसरे पक्ष के आरोपी अरबाज (27 वर्ष), निवासी राहत एन्क्लेव, मक्की मस्जिद के निकट को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि पुराने मुकदमों को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले से तनाव चला आ रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी अरबाज पर पहले से लूट और आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। वहीं आसमा उर्फ चुनिया पर लोनी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज बताया गया है। पुलिस अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।


