
नृत्य कर श्रद्धालुओं ने लगाई अपनी हाजिरी
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के भुसावर उपखण्ड मुख्यालय क्षेत्र के मुण्डायारा चौराहा के समीप कहार मौहल्ला में 09 मई शनिवार को देर सायं काल मां भगवती के रात्रि जागरण का आयोजन भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया जहां स्थानीय एवं दुर दराज से पधारे हुए गायक कलाकारों ने भाग लिया और अपने भजनों की प्रस्तुतियों से माता को रिझाते हुए समाज सुधार के विभिन्न संदेश दिये गये। वहीं मां भगवती के रात्रि जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ मोहन जोशी एवं अन्नु जोशी एवं भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में मां भगवती की चौकी सजाते हुए विधी विधान पूर्वक श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना कर मां भगवती का आह्वान करते हुए ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया। वहीं दूसरी ओर मां भगवती के रात्रि जागरण का श्री गणेश एस के म्यूजिकल ग्रुप पथैना ने मां भगवती साउण्ड सेन्टर के ऑपरेटर दीपक गुप्ता की मौजूदगी में मधुर आवाज़ और संगीत में पधारे हुए गायक कलाकार तेजसिंह अकेला ने गणेश वंदना, हनुमान वंदना, भैरव बाबा को भजनों के माध्यम से मनाते हुए जागरण का आगाज किया। वहीं रामकिशन सैनी, बिट्टू, ने माता की विभिन्न भेंट सुनाकर उपस्थित सैकड़ों श्रोताओं को मन्त्रमुग्ध कर दिया और समाज में व्याप्त कुरुतियों को दूर करने का संदेश देते हुए बेटियों को सम्मान देने के साथ मां भगवती की कन्या स्वरूप झांकी सजाई गई । मां भगवती के रात्रि जागरण में कलाकार मोहन ने मां भगवती के लांगुरिया सुनाकर उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया। वहीं मां भगवती के रात्रि जागरण कार्यक्रम का समापन रविवार सुबह तारा रानी के तीन जन्मों की कथा के साथ महाआरती एवं प्रसादी वितरण करते हुए किया गया। इस मां भगवती जागरण में भक्त मण्डल के सदस्य मुकुल जोशी, विष्णु सैन,ओके,छत्तर जोशी,पिन्टू, अजीत, विष्णु कुमार आदि सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे जिन्होंने मां भगवती के दरबार में अपनी हाजिरी लगाकर मां भगवती से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामनाएं मांगी गई।


