राजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

आखिरी 9 महीनों में ये मंत्री क्या कर लेंगे जब 9 साल में ये सरकार कुछ न कर सकी

अखिलेश ने कसा तंज

लखनऊ । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बयान दिया है। इसमें उन्होंने योगी सरकार पर सवाल उठाते हुए तंज कसे हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बयान दिया है। उन्होंने तंज भरे लहजे में एक्स पर बयान दिया कि आखिरी 9 महीनों में ये मंत्री क्या कर लेंगे जब 9 साल में ये सरकार कुछ न कर सकी।
उन्होंने एक्स पर दिए गए बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार पर जनता के विचार और सवाल: – उप्र में मंत्रिमंडल में केवल 6 रिक्तियाँ हैं, इससे ज्यादा तो दूसरे दल से पाला बदल कर आए लोग हैं, क्या उन सभी को मंत्री पद से नवाजा जाएगा?
– क्या उनमें से सबसे कमजोर को चुना जाएगा जिससे कि उसकी कमजोरी कुछ कम हो जाए?
– एक समाज के कई विधायकों में से किसी एक को चुना जाएगा तो चुनने का आधार क्या होगा?
– अगर ऐसा हुआ तो बाकी दल-बदलुओं का क्या होगा?
– उनकी उपेक्षा व अपमान को क्या कुछ ले-देकर शांत करा जाएगा?
– या उन्हें भी ये अहसास करा दिया जाएगा कि भाजपा किसी की सगी नहीं है?
– बाकी छूटे हुए लोग क्या अपने को ठगा सा महसूस नहीं करेंगे?
– वो अपने चुनाव क्षेत्र में मुँह दिखाने लायक बचेंगे क्या?
– इसके अतिरिक्त प्रश्न ये भी है कि उनके अपने दल के जो लोग मंत्री बनने के इंतजार में सूखकर काँटा हो गये हैं, उन बेचारों का क्या होगा?
– जिन वर्तमान मंत्रियों के विभाग कम किये जाएंगे तो क्या इससे जनता के बीच ये संदेश नहीं जाएगा कि वो नाकाम रहे, इसलिए उनसे मंत्रालय छीन लिया गया है?
– ऐसे मंत्री तो बिना लड़े ही क्या अपना चुनाव हार नहीं जाएंगे?
– साथी दलों को प्रतीक्षा के स्थान पर और कुछ मिलेगा या फिर उनको ये कहकर उपेक्षित कर दिया जाएगा तुम थे जिनके सहारे, वो हुए न तुम्हारे
वो तो ठग हैं पुराने तुम ये सच न जाने

हां जनता ये भी पूछ रही है कि आखिरी 9 महीनों में ये मंत्री क्या कर लेंगे जब 9 साल में ये सरकार कुछ न कर सकी। ये भी केवल वही करेंगे जो भाजपा सरकार ने किया है :
भ्रष्टाचार और अत्याचार!
पीडीए पर वार-ही-वार!
महंगाई-बेकारी की मार!
ये जीना कर देंगे दुश्वार!

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button