बरेली

चौपला-बदायूं रोड रेल अंडरपास की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने उठाई आवाज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। चौपला-बदायूं रोड पर रेल अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को चौपला बदायूं रोड रेल अंडरपास संघर्ष समिति के पदाधिकारी मुरादाबाद स्थित डीआरएम कार्यालय पहुंचे। संयोजक राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में समिति के सदस्य सुबह 8 बजे बरेली से बस द्वारा रवाना हुए और अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी मांग रखी।
समिति के प्रतिनिधिमंडल ने एडीआरएम पारितोष से मुलाकात कर चौपला-बदायूं रोड पर अंडरपास निर्माण की आवश्यकता बताई। इस दौरान अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार होने वाली यातायात समस्याओं और पुल बंद होने से लोगों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया गया। एडीआरएम ने आश्वासन दिया कि मामले को इंजीनियरिंग विभाग से दिखवाया जाएगा।वहीं डीआरएम विनीता श्रीवास्तव के हरिद्वार में होने के कारण राजेश अग्रवाल ने उनसे फोन पर वार्ता की। उन्होंने समिति को कार्यालय आकर मुलाकात करने और दोबारा आने पर मामले को गंभीरता से दिखवाने का आश्वासन दिया।
राजेश अग्रवाल ने कहा कि चौपला पुल अक्सर लंबे समय के लिए बंद हो जाता है और अब करीब 50 दिनों तक बंद रहने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में क्षेत्रवासियों के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में रेल अंडरपास का निर्माण बेहद जरूरी है।इस दौरान समिति के प्रमुख सदस्य प्रदीप गुप्ता, नमनदीप सिंह, तस्लीम, सचिन, लवेश और रूबी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button