बेतुल

बैतूल जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे ने किया आजीविका सेवा केंद्र भवन का भूमि पूजन

किसानों, महिलाओं और युवाओं को मिलेगा रोजगार एवं तकनीकी सहायता का लाभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल :  ग्राम बरसाली में आईएफसी परियोजना अंतर्गत संचालित LSC (आजीविका सेवा केंद्र) भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास सोमवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएलएफ की दीदियों द्वारा अतिथियों के पुष्पगुच्छ से स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि पूजन संपन्न कराया गया।
 जिला पंचायत उपाध्यक्ष  धुर्वे ने फावड़ा चलाकर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजीविका सेवा केंद्र के माध्यम से कृषि आधारित गतिविधियों में नई तकनीकों का विस्तार होगा, जिससे विकासखंड बैतूल में गठित स्व सहायता समूहों से जुड़े किसानों को उत्पादन बढ़ाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह केंद्र परिवारों को रोजगार, कौशल विकास एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे पलायन में कमी आएगी तथा ग्रामीण परिवार आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त होंगे।
उन्होंने कहा कि आजीविका सेवा केंद्र किसानों, युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। केंद्र की स्थापना से महिलाओं को बाजार से जोड़ने की सुविधा मिलेगी तथा बीज, खाद एवं तकनीकी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेगी। इससे किसानों का समय बचेगा और समय पर जानकारी एवं संसाधन मिलने से खेती में होने वाले नुकसान को कम किया जा सकेगा।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य जगन उईके, ग्राम पंचायत सरपंच, भूतपूर्व सरपंच  पुरुषोत्तम यादव, जिला प्रबंधक कृषि शीतल अहिरवार, सीएलएफ की दीदियां एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में  शोभा पाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button