पाकुड़

सियार हमले के पीड़ितों को वन विभाग ने दिया मुआवजा, गांव में जारी रहेगी निगरानी

The Forest Department compensated the victims of the jackal attack and will continue to monitor the village.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। वन विभाग, पाकुड़ वन प्रमंडल की टीम ने आज लखी नारायणपुर गांव का दौरा कर सियार हमले से प्रभावित लोगों को मुआवजा राशि प्रदान की। वन विभाग की ओर से मृतक अफीफा खातुन+ पिता – समीरूल शेख) के परिजनों को तत्काल ₹50,000 की सहायता राशि दी गई। वहीं घायल आजफांरुल शेख को ₹5,000 तथा सदीकुल शेख को भी ₹5,000 की सहायता राशि प्रदान की गई। मुआवजा राशि वन क्षेत्र पदाधिकारी बबलू कुमार देहरी द्वारा मौके पर वितरित की गई। इस दौरान टीम में खालिदा खातून, जिब्रान अली सहित अन्य वनकर्मी उपस्थित रहे। वन विभाग ने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग की टीम आज रात्रि में भी लखी नारायणपुर गांव में मौजूद रहेगी तथा लगातार पेट्रोलिंग और मॉनिटरिंग की जायेगी। यह जानकारी आदेशानुसार पाकुड़ वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा जारी की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button