देवी महतो स्मारक इन्टर महाविधलाय नावाडीह में उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के द्वारा देवी महतो स्मारक इंटर महाविद्यालय, नावाडीह में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य दिनेश प्रसाद वर्णवाल एवं संस्था के सचिव बासुदेव शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञान संकाय में लक्ष्मी कुमारी, कुमकुम कुमारी एवं युवराज रंजन ने 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं उषा कुमारी ने 86.6 प्रतिशत, संदीप कुमार ने 86 प्रतिशत, रिया कुमारी ने 85.4 प्रतिशत तथा सत्येन्द्र कुमार एवं साहिल कुमार ने 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
वाणिज्य संकाय में कृपांशु कुमार ने 83.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा साहिना परवीन ने 78.8 प्रतिशत, अभिषेक कुमार ने 77.8 प्रतिशत, पूजा कुमारी ने 77 प्रतिशत एवं जिया रानी ने 76.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
कला संकाय में कृष्णा कुमार ने 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं चंदन कुमार ने 79.8 प्रतिशत, कुमकुम कुमारी ने 79.4 प्रतिशत, रोशनी कुमारी ने 78.8 प्रतिशत तथा रेवतलाल महतो ने 78.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
▪️प्राचार्य दिनेश प्रसाद वर्णवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में शिक्षा ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने जिस मेहनत और लगन के साथ सफलता प्राप्त की है, वह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता केवल अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं होती, बल्कि अनुशासन, निरंतर प्रयास एवं सकारात्मक सोच भी जीवन में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों की भूमिका की भी सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं। ▪️वहीं संस्था के सचिव बासुदेव शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कई ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थी हैं, जिन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है। संस्था का प्रयास है कि ऐसे विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया जाए ताकि वे आगे चलकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही सामाजिक बदलाव संभव है और युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देकर एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है। संस्था भविष्य में भी शिक्षा, युवा विकास, कौशल विकास एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
मौक़े पर भुवनेश्वर महतो, प्रेम कुमार, मदन महतो, युवराज रंजन, संदीप कुमार, सत्येंद्र कुमार, साहिल कुमार, कृष्णा कुमार, लक्ष्मी कुमारी, कुमकुम कुमारी, उषा कुमारी, रीया कुमारी सहित हाविद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। ।




