बरेली

आंधी-तूफान के साथ सड़कों पर गिरे पेड़ और यूनिपोल, दीवारें तक ढह गईं

मूसलाधार बरसात, पारा गिरने से मिली राहत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। शहर का मौसम मंगलवार सुबह सुहाना हो गया। आंधी के साथ मूसलाधार बरसात के बाद लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विशेषज्ञों ने तेज बारिश का अनुमान लगाया था। लिहाजा सुबह से आसमान में बादल छाने से मौसम में ठंडक रही।
सुबह करीब 10 बजे के बाद आसमान में काले बादल छाने शुरू हो गए। आंधी की आशंका देख लोगों ने जल्दी-जल्दी अपने गंत्वयों तक पहुंचना शुरू कर दिया। सुबह करी 10:45 बजे तेज आंधी चलने लगी। जिसमें कई जगह होर्डिंग आदि तक उड़ गए। आंधी के साथ मूसलाधार बरसात भी शुरू हो गई। बारिश के कारण तापमान में तेजी के साथ गिरावट दर्ज की गई। सुबह 11 बजे तापमान 34 ड्रिगी सेल्सियस तक पहुंच गया।
उधर तेज हवा के चलते संजय नगर होली चौराहे के पास बंटी ठाकुर वाली गली में आंधी पानी में पीपल का पेड़ दो मकान पर गिरा बरेली में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। करीब साढ़े दस बजे तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, तेज आंधी ने जिलेभर में भारी तबाही मचाई। शहर में मालियों की पुलिया के पास एक यूनिपोल गिर गया। इसके अलावा शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कई पेड़ गिर गए हैं। अलग-अलग जगहों पर हुई घटनाओं में कई लोग घायल हुए हैं। वहीं, आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। आंधी के दौरान मुरादाबाद और रोजा के बीच ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त होने से रेल यातायात भी बाधित रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button