खैरथल
नीट पेपरलीक पर जिला कांग्रेस का प्रर्दशन आज
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रघान का होगा पूतला दहन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी खैरथल-तिजारा द्वारा NEET 2026 पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार, 13 मई 2026 को विरोध प्रदर्शन एवं केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष बलराम यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेशभर में युवाओं और विद्यार्थियों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा यह आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि NEET 2026 पेपर लीक प्रकरण ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं तथा लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों का विश्वास टूटने का कार्य हुआ है।भाजपा के शासन में 89 पेपर लीक हो चुके है ये सरकार पेपर लीक का शतक लगाने पर उतारू है आज तक किसी तरह की कोई जांच भी सामने नही आई इससे लगता है सरकार की मंशा ही ठीक नही है।
उन्होंने बताया कि विरोध प्रदर्शन बुधवार सुबह 11 बजे अम्बेडकर सर्कल, खैरथल में आयोजित होगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष बलराम यादव ने जिले के सभी विधायक, पूर्व विधायक, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है


