असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को 25 वर्ष विधायक के रूप में सफल समापन के लिए मंत्रियों विधायकों की बधाई।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बुधवार को गुवाहाटी में आयोजित नए एनडीए सरकार के पहले मंत्रिमंडल की बैठक सम्पन्न हुआ । बैठक की शुरुआत में कैबिनेट के सहयोगियों ने मुख्यमंत्री को असम विधानसभा में उनकी 25 वर्ष सम्पूर्ण होने पर और मुख्यमंत्री के तोड़ पर नया कार्यकाल शुरू करने पर बधाई दी और असम की जनता की सेवा के उद्देश्य से नए कार्यकाल की शुरुआत करने वाले डॉ. सरमा को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों ने असम के विकास, सर्वांगीण प्रगति और सुशासन के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत की है। असम की जनता ने एनडीए सरकार पर प्रकट की गई अपार आस्था और आशीर्वाद से हमारा दायित्व और मजबूत हुआ है। डॉ. सरमा के गतिशील और दूरदर्शी नेतृत्व में इस नए कार्यकाल में राज्य के विकास यात्रा तथा जनकल्याणकारी कदमों के कार्यान्वयन की गति और तेज होगी, ऐसा हम दृढ़ विश्वास रखते हैं। नए उद्यम, दायित्वबद्धता और संकल्प के साथ असम की जनता की सेवा में स्वयं को समर्पित करने के इस सामूहिक अभियान का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त कर हम गहन रूप से कृतज्ञ हैं। यह बयान वर्तमान डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा मंत्रिमंडल में स्थान प्राप्त करने वाले असम गण परिषद के अध्यक्ष एवं मंत्री अतुल बोरा ने दिया है । उधर जागीरोड के विधायक तथा हिमंत बिस्वा सरमा के मंत्रीमंडल के पूर्व प्रभावशाली मंत्री पियुज हजारिका ने भी जनसेवा के 25 गौरवमय वर्ष पूरे करने पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को ढेर सारे बधाई दिया। उन्होंने कहा विधायक के रूप में 25 गौरवमय वर्ष पूर्ण करने वाले जननेता एवं मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा को हार्दिक अभिनंदन और शुभकामनाएं। एक दूरदर्शी नेता के रूप में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अनन्य चिंतन, अक्लांत परिश्रम और जनकल्याणकारी निर्णयों से असम की राजनीति एवं विकास के क्षेत्र में एक नया अध्याय रचा है। असम को आगे बढ़ा देने के स्पष्ट लक्ष्य ने उन्हें विशिष्ट बनाया है। डॉ. सरमा के इस 25 वर्षीय यात्रा ने न केवल राजनीतिक जीवन का मील का पत्थर स्थापित किया, बल्कि जनसेवा, दायित्वबद्धता और असमवासियों के विश्वास की मजबूत प्रतीक बनी है। उन्होंने कहा कि, उनके नेतृत्व में असम का विकास और गौरव की यात्रा और शक्तिशाली हो, हम सदा आपके साथ हैं। इसके अलावा, असम मंत्रिमंडल के अन्य तीन मंत्री—बीपीएफ से चरण बोरों , तथा भाजपा से रामेश्वर तेली और अजंता नेओग ने भी मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को असम विधानसभा में 25 वर्ष विधायक के रूप में पूर्ण करने पर गामोछा ओर पुष्प अर्पित कर शुभकामनाएं दीं। इन शुभेच्छाओं ने नए मंत्रिमंडल ओर भाजपा तथा एनडीए के विधायकों में एकता और उत्साह का संदेश दिया है।



