बाराबंकी
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। मंगलवार देर रात्रि सफदरगंज बांसा मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीण उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम टेरासानी निवासी विश्राम पुत्र राजाराम मंगलवार देर शाम सफदरगंज से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बांसा सफदरगंज मार्ग पर चक के पास मंदिर के सामने एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विश्राम गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सक उनकी जान नहीं बचा सके।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।



