गाजियाबाद

क्षेत्र के विकास को समर्पित है जनसेवा : रंजीता धामा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी,  गाजियाबाद : राष्ट्रीय लोकदल से लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने बुधवार को वार्ड संख्या 12 के खन्ना नगर, त्यागी मार्केट, रामेश्वर पार्क और ऋषि मार्केट सहित विभिन्न कॉलोनियों में करीब 5 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा का जोरदार स्वागत किया। क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस मौके पर रंजीता धामा ने बताया कि प्रस्तावित विकास कार्यों के अंतर्गत पार्कों का सौंदर्यीकरण, चारदीवारी निर्माण, पानी की टंकियों की मरम्मत, गलियों में सीसी सड़कें, इंटरलॉकिंग टाइल्स तथा आरसीसी नालियों का निर्माण कराया जाएगा।
जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास ही उनके लिए सच्ची जनसेवा है और वह पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लोनी क्षेत्र की अधिकांश गलियों को पक्का करने का कार्य तेजी से चल रहा है तथा सरकारी विभागों और अधिकारियों के सहयोग से लगातार विकास परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि समय-समय पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकों के माध्यम से विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाती है। आधुनिक तकनीक के उपयोग पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि मजबूत और टिकाऊ सड़कों का निर्माण उनकी प्राथमिकता है।
रंजीता धामा ने आश्वस्त किया कि जल्द ही अन्य योजनाओं के माध्यम से अतिरिक्त फंड लाकर पूरे क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे। जिन गलियों में अभी कार्य शामिल नहीं हो पाया है, वहां सर्वे और नपाई का कार्य कराया जा रहा है, ताकि भविष्य में उन क्षेत्रों को भी विकास योजनाओं से जोड़ा जा सके।
इस अवसर पर दीपक सरोहा, देशराज दरोगा, जयपाल सिंह मलिक, नरेन्द्र फौजी, भोपाल सिंह प्रधान, उदयवीर सरोहा, मनीष शर्मा, साहब सिंह तोमर, देशपाल मान, आबिद खेकड़ा, रियाज, एडवोकेट आफताब आलम, संजय शर्मा, दिनेश रावत, नरेश दांगी, पप्पू रावत, पवन चौहान, ओमी बंसल, राजीव बंसल, सुशील चौधरी, मनोज शर्मा एडवोकेट, रविन्द्र नैन, अनुज त्यागी, सलेक त्यागी, जितेन्द्र त्यागी, रमेश डीलर, मोहन शर्मा, ब्रहमवती, सुनीता देवी, कविता तोमर, करूणा तोमर, बाला, राजेश, रेखा, अंजू चौधरी, शीला चौधरी, रजनी, राशि सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button