कैराना

अवैध शराब के खिलाफ कैराना पुलिस की कार्रवाई

पांच लीटर कच्ची शराब समेत आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कैराना। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैराना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री में लिप्त आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में थाना कैराना पुलिस ने गुरुवार रात कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान इश्तकार पुत्र शब्बीर निवासी ग्राम काकोर, थाना कैराना के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना कैराना में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार, कांस्टेबल अमर कुमार और कांस्टेबल कुसुमवीर शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button