कैराना

विवाहिता का आरोप: पति समेत नौ लोगों ने गला घोंटकर मारने का किया प्रयास, मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कैराना। नगर के मोहल्ला आलदरम्यान इकरामपुरा निवासी एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के नौ लोगों पर मारपीट, उत्पीड़न और गला घोंटकर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता शबाना पुत्री जमीर अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 16 नवंबर 2024 को सूजडू, मुजफ्फरनगर निवासी मुशाहिद पुत्र नासिर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद उसे पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने की जानकारी मिली। विरोध करने पर पति उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लगा। महिला का आरोप है कि जब उसने इसकी शिकायत सास आसमा, ससुर नासिर, जेठ सद्दाम और आरिफ से की तो उन्होंने मामले को दबाने का प्रयास किया। कई बार समझौते के बावजूद पति के व्यवहार में सुधार नहीं आया। तहरीर के अनुसार 11 मई को पति के मोबाइल में दूसरी महिला से बातचीत के सबूत देखने के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि उसी रात पति समेत ससुराल पक्ष के नौ लोग उसके कमरे में पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने दुपट्टे से उसका गला घोंटकर हत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे कमरे में छोड़कर फरार हो गए। महिला ने बताया कि होश आने पर उसने मायके वालों को घटना की जानकारी दी। अगले दिन जब मायके पक्ष के लोग उसे लेने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति मुशाहिद, ससुर नासिर, सास आसमा, जेठ आरिफ व सद्दाम, देवर आलिम व सबील, ननद रेशमा और जेठानी आसमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button