बरेली

जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित स्थाई/अस्थाई गोवंश के भरण पोषण हेतु भूसा संग्रहण करने के संबंध में की समीक्षा

जितना अधिक से अधिक हो सके उतना भूसा दान दिया जाए -: जिलाधिकारी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज जनपद में संचालित स्थाई / अस्थाई गोवंश के भरण पोषण हेतु भूसा संग्रहण करने के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने  समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जितना अधिक से अधिक हो सके उतना भूसा दान दिया जाए। बैठक में  उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भूसा ऐसी जगह पर संरक्षित रखा जाए यहां पर वह बारिश के कारण खराब ना हो।
बैठक में उन्होंने कहा कि इसमें नोडल अधिकारी की नियुक्ति भी की जाए तथा समस्त नोडल अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारियों के द्वारा समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाए । बैठक में उन्होंने कहा कि भूसा दान करने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जाए जिससे कि अधिक से अधिक लोग जागरुक होकर भूसा दान करें। बैठक में उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर चारागाह योग्य भूमि है वहां पर हरा चारा / नेपियर घास बाई जाए । इस अवसर पर विकास अधिकारी देवयानी, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मनमोहन पांडे सहित समस्त उप जिलाधिकारी उपस्थित रहे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button