बरेली

बरेली क्लब अपने प्रतिष्ठित 3 दशक पुराने सिग्नेचर इवेंट “मे क्वीन बॉल 2026” का करेगा आयोजन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : बरेली क्लब लिमिटेड अपने iconic वार्षिक कार्यक्रम “मे क्वीन बॉल” का आयोजन शनिवार, 23 मई 2026 को शाम 8:30 बजे से क्लब के फ्रंट लॉन पर करने जा रहा है।यह कार्यक्रम पिछले तीन दशकों से अत्यंत प्रतीक्षित सिग्नेचर समारोह रहा है, जिसने प्रियंका चोपड़ा को मिस वर्ल्ड खिताब जीतने की यात्रा पर भेजकर अपार लोकप्रियता हासिल की थी।
16 से 25 वर्ष की अविवाहित लड़कियां  इस प्रतिष्ठित सौंदर्य एवं प्रतिभा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित हैं। प्रवेश फॉर्म अब कार्यालय समय ( सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक ) निम्न स्थानों पर उपलब्ध हैं :
बरेली क्लब लिमिटेड कार्यालय  होटल रामाडा एंकोर, बरेली  चावला एंड एसोसिएट्स, रामपुर गार्डन, बरेली। चयनित उम्मीदवारों का ऑडिशन होगा, इसके बाद मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड श्रीमती अमन गरेवाल के विशेष मार्गदर्शन में प्रोफेशनल ग्रूमिंग एवं ट्रेनिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे। फिनाले में चार अलग-अलग श्रेणियो में स्टेज परफॉर्मेंस के राउंड होंगे। प्रसिद्ध एवं अनुभवी जजेस रनर-अप का चयन करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button