बरेली
राजश्री कालेज में प्लेसमेंट ड्राइव में विद्यार्थियों का चयन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : रिठौरा स्थित राजश्री इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, बरेली में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें बाला जी एक्शन प्रा0 लि0, सितारगंज के टैलेण्ट एक्यूजेशन लीड निर्मल चैधरी, एच0आर0 मैनेजर उमेश त्यागी एवं सीनियर प्रोडक्शन मैनेजर अमृत सिंह ने संस्थान के एम0बी0ए0, बी0टेक0 मैकेनिकल, बी0बी0ए0, बी0काॅम0, बी0एस0सी0 तथा एम0एस0सी0 (पी0सी0एम0) के विद्यार्थियों का साक्षात्कार के बाद चयन किया।
संस्थान के प्रबंधक निदेशक इं0 रोहन बंसल ने बताया कि राजश्री संस्थान का उद्देश्य केवल उच्च गुणवत्ता की शिक्षा ही नहीं अपितु छात्रों को प्रतिष्ठित कम्पनी में चयन कराकर उनका भविष्य निर्माण करना है, संस्थान विगत सोलह वर्षों से लगातार नामी गिरामी कंपनियों में अपने छात्रों का चयन कराता रहा है। साथ ही उन्होंने साक्षात्कार में चयनित छात्रों को बधाई दी एवं प्लेसमेंट के लिये अधिक से अधिक कंपनियों को बुलाने की बात कही।

