हजारीबाग

लोयोला विद्यालय में मैंगो दे बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ चुरचू प्रखंड चरही लोयोला विद्यालय में मैंगो डे बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय को पीले और हरे रंग की सुंदर सजावट से सजाया गया था। सभी बच्चों ने पीले रंग के आकर्षक कपड़े पहनकर कार्यक्रम में भाग लिया। बच्चों ने आम से संबंधित कई मनोरंजक गतिविधियों जैसे कविता पाठ चित्रकला, नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। कुछ बच्चों ने विभिन्न प्रकार के आमों के बारे में रोचक जानकारी भी साझा की। शिक्षकों ने बच्चों को आम के पोषण मूल्य और स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताया। कार्यक्रम का सबसे आकर्षक भाग आम चखने की गतिविधि रही, जिसमें बच्चों ने स्वादिष्ट आमों का आनंद लिया। बच्चों ने आम के चित्र बनाए और क्राफ्ट गतिविधियों में भी भाग लिया। पूरे विद्यालय में खुशी, उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला। यह दिन सभी बच्चों के लिए यादगार और शिक्षाप्रद रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं दीपिका मैम, रेनू मैम, श्यामली मैम, मेहक मैम, किरण मैम तथा अन्य सभी शिक्षकगणों का विशेष योगदान रहा। सभी शिक्षकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और कार्यक्रम को आनंदमय बनाया। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर एमके बर्णवाल ने बच्चों के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में सीखने की उत्सुकता और रचनात्मकता बनी रहती है। उन्होंने बच्चों को आम के अनेक गुणों के बारे में भी बताया तथा यह समझाया कि आम को फलों का राजा क्यों कहा है। उन्होंने कहा कि आम स्वादिष्ट होने के साथ-साथ विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button