रामपुर शाहबाद
शाहबाद में सुंदरकांड के पाठ में शामिल रहे हनुमान भक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। नगर के बजरंग चौक स्थित पुरानी आढ़त में रवि कुमार वार्ष्णेय के आवास पर सुंदरकांड का पाठ पूरे भक्ति भाव और शांति के साथ किया गया। आपको बता दें कि सुंदरकांड महर्षि वाल्मीकि रामायण और गोस्वामी तुलसीदास कृत श्रीरामचरितमानस का एकमात्र ऐसा अध्याय है जो भगवान राम के बजाय उनके भक्त, हनुमानजी की वीरता, बुद्धि और भक्ति को समर्पित है। सर्वप्रथम उस स्थान की शुद्ध की गई सुंदरकांड का पाठ का आयोजन होना था उसके पश्चात भगवान श्रीराम व हनुमानजी की प्रतिमा को स्थापित करके परिजनों ने हाथ में जल लेकर अपने संकल्प की पुष्टि करते हुए भगवान श्रीगणेश की वंदना की और सुंदरकांड के पाठ का प्रारंभ हुआ। सुंदरकांड का पाठ शाम 7 बजे से शुरू होकर रात लगभग 11 बजे जाकर समाप्त हुआ। इस सुंदरकांड के पाठ में रवि वार्ष्णेय, गंगा सहाय, शिवम रावत, कुलदीप भटनागर, राजीव कुमार भटनागर,देवीदास रस्तोगी, श्याम गुप्ता, उमेश रस्तोगी, अन्नू गुप्ता, अपूर्व पूठिया, नरेश गुप्ता, सचिन यादव, लोकेश कुमार, कैलाश चन्द्र गुप्ता , केशवी वार्ष्णेय, तृप्ति वार्ष्णेय, रिती यादव, मुन्ना लाल वरनवाल आदि रहे।


