रामपुर शाहबाद
जमीनी विवाद में हुए झगड़े में दोनों पक्षों से महिलाओं सहित कई घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। जमीन को लेकर दो परिवारों में हुए झगड़े में पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। थाना क्षेत्र के पस्तोर गांव निवासी दो परिवारों में जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी हो गई, कुछ ही देर में मामूली कहासुनी झगड़े में बदल गई, जिसमें मारपीट भी हुई। मारपीट में एक पक्ष से कल्लू की 56 वर्षीय पत्नी नाजमा और नजमुद्दीन की पचपन वर्षीय पत्नी जैबुन गंभीर रूप से घायल हो गई। कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर दोनों का मेडिकल कराया गया। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से 18 वर्षीय मंतशा, 30 वर्षीय शबनम और 60 वर्षीय नन्ही भी घायल हो गईं । दूसरे पक्ष की ओर से भी कोतवाली में तहरीर दी गई और तीनों का मेडिकल कराकर पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।


