कानपुर
स्वर सरिता संगीत संस्थान द्वारा ऑडिशन में विभिन्न जिलों से आए लगभग 200 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कानपुर : स्वर सरिता संगीत संस्थान द्वारा आगामी सात जून को स्थानीय गौर हरि सिंघानिया ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाली जिलास्तरीय कराओके सिंगिंग प्रतियोगिता के ऑडिशन का आयोजन सुप्रसिद्ध स्वर सरिता संगीत संस्थान, द्वितीय तल, तुलसा कॉम्प्लेक्स, स्वरूप नगर में किया गया। ऑडिशन में विभिन्न जिलों से आए लगभग 200 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी मधुर प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आनंद ओझा, सहायक पुलिस आयुक्त, कलक्टरगंज रहे। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय निगम ने मुख्य अतिथि एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों डॉ. आदर्श त्रिपाठी, डॉ. कुमुद अग्निहोत्री एवं श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं निर्णायक मंडल द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ऑडिशन में सभी आयुवर्ग के प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्वर सरिता संगीत संस्थान के निदेशक राजीव सक्सेना ने बताया कि संस्था का उद्देश्य इस प्रकार की स्तरीय संगीत प्रतियोगिताओं के माध्यम से संगीत प्रेमियों एवं छात्र-छात्राओं को एक भव्य मंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि संस्थान पिछले 14 वर्षों से हर आयुवर्ग के विद्यार्थियों एवं संगीत प्रेमियों को शास्त्रीय एवं सुगम संगीत की शिक्षा प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर अतुल बाजपेयी ने बताया कि संस्थान की विशेषता यह है कि यहां 5 वर्ष से लेकर 71 वर्ष तक के छात्र-छात्राएं संगीत की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिक्षाविद् इन्द्र मोहन रोहतगी, समाजसेवी आदित्य पोद्दार, गोपाल तुलसियान,इला बाजपेयी,अनिल जैन,शुभांक गुप्ता,अभिजीत शर्मा,प्रेम कुमार,श्रष्टि,सुनयना,श्याम बाबू, दुर्गा, विजया राजे,पार्थ, राजीव शर्मा एवं निखिल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



