साहेबगंज

सिदो-कान्हू सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

Talent Award Ceremony organized in Sido-Kanhu Auditorium

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज झारखण्ड शिक्षा परियोजना साहेबगंज के तत्वावधान में मंगलवार को सिदो-कान्हू सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, समारोह में माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025-26में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं बेहतर परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त दीपक कुमार दुबे थे,जबकि वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग एवं उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे,उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने कहा कि जिले के परीक्षा परिणामों एवं राज्य स्तरीय रैंकिंग में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि जैक बोर्ड माध्यमिक परीक्षा में साहेबगंज जिला राज्य में सातवें स्थान पर रहा तथा सफलता प्रतिशत96.22प्रतिशत दर्ज किया गया।उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों में विषय की समझ विकसित करने एवं निरंतर मूल्यांकन प्रणाली को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।समारोह में विभिन्न बोर्डों के टॉपर्स एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।वही कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा नंद झा,जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष,विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक,शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button