खैरथल

इंजीनियर पॉइंट स्कूल खैरथल में समर कैंप का भव्य शुभारंभ 

बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। गर्मी की छुट्टियों को सिर्फ आराम तक सीमित न रखते हुए, इंजीनियर पॉइंट स्कूल खैरथल ने बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए 10 दिवसीय समर कैंप का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के मैनेजर श्री रूपेश गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
          विद्यालय के निदेशक श्री आजाद चौधरी ने बताया कि 18 मई 2026 से शुरू हुआ यह समर कैंप प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बच्चों को सीखने, निखरने और खुद को पहचानने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
        इस कैंप में क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, फुटबॉल, शतरंज और एथलेटिक्स जैसे खेलों के साथ-साथ कुकिंग, ड्राइंग, म्यूजिक, आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस, अबेकस, इंग्लिश स्पीकिंग और हैंडराइटिंग इम्प्रूवमेंट जैसी गतिविधियाँ शामिल की गई हैं, जो बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा को बाहर लाने का काम करेंगी।
         यह कैंप केवल गतिविधियों का समूह नहीं, बल्कि बच्चों के आत्मविश्वास, अनुशासन और रचनात्मकता को नई दिशा देने का माध्यम है। यहाँ हर बच्चा कुछ नया सीखेगा, कुछ नया बनेगा और अपने सपनों को एक कदम और करीब लाएगा।
        कक्षा 1 से 8 तक के किसी भी स्कूल के विद्यार्थी इसमें भाग ले सकते हैं। अभिभावकों में भी इस पहल को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि यह कैंप बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करने में सहायक है। रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हैं। इच्छुक अभिभावक एवं विद्यार्थी विद्यालय प्रांगण में प्रातः 8:00 बजे से 12:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं या मोबाइल नंबर 9785745517 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आइए, इस गर्मी को बनाएं सीखने, बढ़ने और सपनों को साकार करने का अवसर
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button