बरेली

भीषण गर्मी में बरेली के जिला अधिकारी  अविनाश सिंह की मानवीय पहल

कलेक्ट्रेट परिसर में फरियादियों के लिए फ्री ठंडा पानी, ORS, कोल्ड्रिंक्स -की व्यवस्था 

मानवीय पहल की शहर से देहात तक तारीफ
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली :  45 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी और लू के बीच बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने फरियादियों के लिए एक अनोखी और संवेदनशील पहल शुरू की है। अब कलेक्ट्रेट अपनी समस्या लेकर आने वाले हर व्यक्ति को सिर्फ प्रशासनिक सुनवाई ही नहीं, बल्कि गर्मी से राहत भी मिलेगी।
फ्रिज में ठंडा पानी, ORS और कोल्ड ड्रिंक तैयार’
डीएम अविनाश सिंह के आदेश पर कलेक्ट्रेट परिसर में खास तौर पर फ्रिज लगवाया गया है। इसमें फरियादियों के लिए ठंडा पीने का पानी, बिसलेरी, कोल्ड ड्रिंक और ORS की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही कोल्ड्रिंक्स भी फ्री में दी जा रही है। दूर-दराज के गांवों से घंटों सफर कर आने वाले लोगों को भीषण गर्मी में ये सुविधा किसी राहत से कम नहीं है।
‘प्रशासन की जिम्मेदारी है छोटी-छोटी सहूलियत देना’
डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि जनता अपनी समस्या लेकर प्रशासन के पास विश्वास के साथ आती है। हमारी कोशिश है कि हर फरियादी को सम्मान और सहज माहौल मिले। गर्मी में लोगों को थोड़ी भी राहत देना हमारी ड्यूटी है। अगर कोई यहां आकर राहत महसूस करता है तो यही हमारे लिए सबसे बड़ी संतुष्टि है।
‘सरकारी दफ्तर में पहली बार हुआ ऐसा’
डीएम की इस पहल की शहर से देहात तक जमकर सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि सरकारी दफ्तरों में अक्सर घंटों इंतजार करना पड़ता है और गर्मी में ये परेशानी दोगुनी हो जाती है। ऐसे में ठंडे पानी और ORS की व्यवस्था डिहाइड्रेशन से बचाव में मदद करेगी..
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, गर्मी के कारण हो रही स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button