बेतुल

बैतूल सिकल सेल मरीजों तक हर हाल में पहुंचे आयुर्वेदिक उपचार: राज्यपाल

राज्यपाल ने की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल बुधवार को बैतूल जिले की भीमपुर तहसील के प्रवास पर पहुंचे। भीमपुर आगमन पर आयुष विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने सिकल सेल उन्मूलन को प्राथमिकता बताते हुए आयुष विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैतूल जनजातीय बहुल जिला है, जहां सिकल सेल रोग से प्रभावित मरीजों की संख्या अधिक होने की संभावना है। ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी पीड़ित मरीजों को समय पर और नियमित रूप से आयुर्वेदिक औषधियां उपलब्ध कराई जाएं।
राज्यपाल ने आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति की सराहना करते हुए कहा कि सिकल सेल रोगियों पर आयुर्वेदिक उपचार के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से मरीजों के स्वास्थ्य में प्रभावी सुधार लाया जा सकता है और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में जिला आयुष अधिकारी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनजातीय क्षेत्रों में सिकल सेल नियंत्रण के लिए समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button