मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से साईं नाथ यूनिवर्सिटी के कुलपति एवं पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स झारखंड अध्यक्ष की शिष्टाचार भेंट, इन्वेस्टर्स समिट का दिया आमंत्रण
Vice Chancellor of Sai Nath University and President of PHD Chamber of Commerce Jharkhand pay courtesy call on Chief Minister Hemant Soren, invite him for Investors Summit

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। मुख्यमंत्री Hemant Soren से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में साईं नाथ यूनिवर्सिटी, रांची के कुलपति-सह-पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स झारखंड के अध्यक्ष प्रो० (डॉ०) एस० पी० अग्रवाल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर प्रो० (डॉ०) एस० पी० अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स झारखंड द्वारा आगामी जून 2026 में आयोजित होने वाले इन्वेस्टर्स समिट में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। उन्होंने आयोजन की रूपरेखा एवं राज्य में निवेश संभावनाओं को लेकर भी संक्षिप्त चर्चा की। मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान प्रस्तावित इन्वेस्टर्स समिट को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान साईं नाथ यूनिवर्सिटी, रांची Sainath University Ranchi और पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स झारखंड PhD Chamber of Commerce Jharkhand से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।



