हापुड़

प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी यादव एवं विद्यालय प्रबन्धन ने छात्रा को शुभकामनाएँ दीं।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ – हापुड़ के मोदीनगर मार्ग स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की पूर्व छात्रा सौम्या बंसल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS-2024) की परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही 100वीं रैंक के साथ सफलता प्राप्त करते हुए ‘वाणिज्य कर अधिकारी (Commercial Tax Officer)’ का पद प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र को गौरवान्वित किया। विद्यालय में प्राप्त अनुशासन, संस्कार एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा ने उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । विद्यालय परिवार ने सौम्या बंसल की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यह सफलता विद्यालय की छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत सिद्ध होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button