अमरोहा

कालाखेड़ा चीनी मिल घोटाले पर किसानों का फूटा गुस्सा

ढोल-नगाड़ों के साथ तहसील पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा के हसनपुर तहसील क्षेत्र की कालाखेड़ा चीनी मिल में सामने आए कथित करोड़ों रुपये के घोटाले को लेकर भारतीय किसान यूनियन (बी.आर. अंबेडकर) ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बुधवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी के नेतृत्व में किसानों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए तहसील परिसर में ढोल-नगाड़े बजाकर विरोध जताया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम हसनपुर को सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने कहा कि चीनी मिल में हुए भ्रष्टाचार से किसानों और आम जनता का भरोसा टूट रहा है। संगठन ने आरोप लगाया कि मामले में जिम्मेदार अधिकारियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि करोड़ों रुपये के घोटाले की निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है।
भाकियू (बी.आर. अंबेडकर) ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि संबंधित सीसीओ को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए, भ्रष्टाचार एवं सरकारी धन के गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया जाए तथा पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी ने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो किसान बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों के अधिकारों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान बड़ी संख्या में किसान, यूनियन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button