बालाघाट
पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पर हुआ था जानलेवा हमला
पीड़ित ने भाजपा उपाध्यक्ष गुड्डू पारधी पर लगाया था हमले का आरोप

गुड्डू पारधी ने मीडिया को बताई सच्चाई
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : बालाघाट जिले के हट्टा थाना अंतर्गत ग्राम तिलपेवाड़ा पुलिया के पास विगत 19 मई की रात भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और ग्राम पंचायत मोहगांव खुर्द के उप सरपंच पवन पारधी पर जानलेवा हमला हुआ था । जिसका इस समय जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है ।
उस समय पवन पारधी ने इस हमले के लिए प्रत्यक्ष रूप से भाजपा उपाध्यक्ष गुड्डू पार के भांजे तपेश रिनायत और अन्य चार पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी । साथ ही इस हमले का मास्टर माइंड गुड्डू पारधी को बताया था । पवन पारधी ने ये भी बताया था कि गुड्डू पारधी उस पर रेत की गाड़ी पकड़वाने का शक करता था । इसी मामले को लेकर गुड्डू पारधी ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि घटना की रात वे एक शादी समारोह में गए हुए थे और वापसी में ग्राम हट्टा में अपनी गाड़ी में पेट्रोल भराया था । उक्त मारपीट वाले मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है । दरअसल पार्टी ने पवन पारधी को मंडल अध्यक्ष पद से हटा दिया था और उनको उपाध्यक्ष नियुक्त किया था । संभवतः इसी बात की जलन और क्षेत्र में उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण पवन ने उन्हें हमला मामले में फंसाने की साजिश रची है । इधर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे पवन पारधी ने बताया कि उस दिन उनके सिर में गहरी चोट लगी थी । वह पूरी तरह होश में नहीं था । चूंकि उनका भांजा बार बार अपने मामा गुड्डू पारधी का नाम ले रहा था और उनकी धौंस दिखा रहा था इसीलिए मैने पुलिस को दिए गए बयान में हमले के लिए गुड्डू पारधी का नाम लिखाया था जबकि उनसे मेरी कोई रंजिश नहीं है ।




