बरेली

त्योहार से पहले चीनी 70 रुपये किलो

श्यामगंज में प्रशासन की छापेमारी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। त्योहारों से पहले फुटकर में चीनी 70 रुपये किलो तक पहुंचने पर प्रशासन अलर्ट हो गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को श्यामगंज के थोक गोदामों में छापेमारी की गई।
जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह और डिप्टी आरएमओ अतुल कुमार वशिष्ठ के नेतृत्व में टीम ने गोदामों में स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया और खरीद-बिक्री के अभिलेख खंगाले। अचानक कार्रवाई से व्यापारियों में खलबली मच गई।
अधिकारियों ने बताया कि जिले में चीनी की कोई कमी नहीं है। व्यापारी 400 मीट्रिक टन से अधिक स्टॉक नहीं रख सकते, अधिक स्टॉक मिलने पर दस्तावेजों की जांच होगी। जमाखोरी या कृत्रिम कमी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
त्योहारों में मिठाई व पकवानों के कारण चीनी की मांग बढ़ जाती है। इसी का फायदा उठाकर दाम बढ़ाने की आशंका पर प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button