अमरोहा
निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सिसोदिया का हसनपुर में जोरदार स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अमरोहा हसनपुर। सोमवार को हसनपुर विधायक कैम्प कार्यालय एवं आवास पर भाजपा के निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) सत्येंद्र सिंह सिसोदिया का आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उदयगिरी गोस्वामी एवं हसनपुर विधायक श्री महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि सिसोदिया का मार्गदर्शन और स्नेह संगठन को मजबूती प्रदान करता है। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी समय में पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए एकजुट होकर संगठन के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु त्यागी, ईश्वरचंद गुर्जर, शुभम चौधरी, हसनपुर मंडल अध्यक्ष राजू राणा, उझारी मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह सैनी, विधानसभा संयोजक हेमराज सैनी, उत्तम सिंह प्रजापति, देवेंद्र खड़गवंशी, सत्येंद्र त्यागी, विवेक कुमार, देवकी नंदन पाल, महेश सागर, राजीव शुक्ला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



