भीषण गर्मी ने ली एक और जान,50 वर्षीय मरांग मरांडी का शव बरामद
Scorching heat claims another life, body of 50-year-old Marang Marandi recovered

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज मंडरो प्रखंड अंतर्गत मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बसहा गांव के पास पहाड़ के तलहटी से50 वर्षीय मरांग मरांडी का शव बरामद किया गया।मिर्जाचौकी थाना के एएसआई पवन कुमार एवं विल्सन हांसदा पुलिस बल के साथ शव को बरामद किया।वही थाना प्रभारी रुपेश कुमार यादव ने शव की शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पत्नी तनी चौड़े ने आवेदन में बताया कि मृतक सरकंडा के घटवर टोला का रहने वाले थे।वे शनिवार को बसहा भोज खाने गए थे,उन्हें मिर्गी की बिमारी थी।कड़ाके की धूप एवं गर्मी के दिन में हमेशा रोग उत्पन्न हो जाता है।भीषण गर्मी एवं उमस से उनकी पत्नी ने भोज खाने जाने के लिए मना किया था, लेकिन वे चले गए।मृतक की पत्नी ने आवेदन में आगे यह भी बताया है कि उनके पति का किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी,इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।शव के समीप सभी स्वजन उपस्थित थे।



