अमरोहा
एच.एस.एस. पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय समर कैंप का उमंग के साथ शुभारंभ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के हसनपुर नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय एच.एस.एस. पब्लिक स्कूल में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए चार दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ बड़े उत्साह के साथ किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, भाषा कौशल और शारीरिक दक्षता का विकास करना है।कैंप के प्रथम दिन बच्चों ने मेहंदी, कैलीग्राफी, इंग्लिश स्पीकिंग, डांस, नेल आर्ट, ताइक्वांडो, क्ले पॉटरी, स्केटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट स्टोन पेंटिंग तथा कुकिंग विदाउट फायर जैसी विविध गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की। बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष रूप से आया ‘पांडा’ मुख्य आकर्षण रहा, जिसे देख बच्चे झूम उठे।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अंकुर काशिव ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप यह समर कैंप अनुभवात्मक व कौशल-आधारित शिक्षा के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। ये गतिविधियाँ बच्चों को जीवनोपयोगी कौशल, अनुशासन और सामाजिक सहयोग सिखाती हैं।
प्रथम दिन बच्चों में गजब का उत्साह दिखा। शिक्षकों ने सभी गतिविधियों का कुशलतापूर्वक संचालन कर बच्चों को प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों के इस अनूठे उत्साह और शिक्षकों के सराहनीय प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।



