जालौन

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार

डीएम ने दिए सख्त निर्देश

 सात परीक्षा केंद्रों पर 3068 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, नकलविहीन एवं पारदर्शी आयोजन के लिए व्यापक इंतजाम 
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 31 मई 2026 को दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित होगी। परीक्षा के लिए जनपद में कुल 7 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें गांधी महाविद्यालय उरई, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उरई, दयानंद वैदिक महाविद्यालय उरई, सनातन धर्म इंटर कॉलेज उरई, सर्वोदय इंटर कॉलेज उरई, आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज उरई एवं राजकीय इंटर कॉलेज उरई शामिल हैं। इन केंद्रों पर कुल 3068 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समन्वय स्थापित कर संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी निगरानी, सीलबंद पैकेटों की सुरक्षा एवं गोपनीय सामग्री के परिवहन की व्यवस्था को पूरी तरह सुरक्षित एवं मानक अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने रूप से निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी निरीक्षक, कर्मचारी अथवा सपोर्ट स्टाफ द्वारा मोबाइल फोन का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) योगेन्द्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी सहित संबंधित अधिकारी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं परीक्षा से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button