शामली

कांधला भाजपा की बैठक में तय हुई आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा

कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कांधला। भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय मंडल कार्यालय पर शुक्रवार को पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डॉ. रश्मीकांत जैन ने की तथा संचालन मंडल महामंत्री अशोक चौहान ने किया। बैठक में आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करते हुए संगठन को और अधिक गतिशील व मजबूत बनाने पर बल दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री एवं कांधला मंडल प्रभारी शक्ति सिंघल ने कहा कि आगामी 31 मई को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि वे गांव-गांव और मोहल्लों में जाकर आम जनता को इस कार्यक्रम से जोड़ें, ताकि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी हर घर तक पहुंच सके।
मंडल अध्यक्ष डॉ. रश्मीकांत जैन ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि संगठन की ओर से 5 जून से 21 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान के साथ होगी, जबकि समापन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित भव्य योग कार्यक्रम के साथ किया जाएगा।
वहीं, मंडल उपाध्यक्ष प्रतिभा उर्फ सिमरन ने कहा कि भाजपा का मुख्य ध्येय राजनीति नहीं, बल्कि समाज सेवा और राष्ट्रहित है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से ‘मन की बात’ कार्यक्रम को अधिक से अधिक लोगों के साथ सुनने और उसकी रिपोर्ट सरल ऐप पर अपलोड करने का आह्वान किया।
मुख्य रूप से इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष प्रतिभा उर्फ सिमरन, मंडल महामंत्री अशोक चौहान, दीपक गुप्ता, रवि नामदेव, सोशल मीडिया प्रभारी विनीत शर्मा, अनिल बोहरा, देवीचंद, सोनू चौहान, घनश्याम सैनी, राजवीर सिंह, जल सिंह, शुभम सैनी, रोहित चौहान, अंकित सैनी, संजय तिवारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button