उत्तर प्रदेशसंभल

युवाओं ने किया शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

चन्दौसी। भीषण गर्मी एवं नौतपा को देखते हुए नगर के बिसौली गेट स्थित इष्टदेव चमेली गिरी मंदिर के पास युवा साथियों द्वारा शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों को शीतल शरबत वितरित कर गर्मी से राहत प्रदान की गई।
इस अवसर पर बंटी ने कहा कि वर्तमान में नौतपा चल रहा है, ऐसे समय में दान-पुण्य एवं सेवा कार्यों का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना और राहगीरों को गर्मी से राहत पहुंचाना पुण्य का कार्य है। समाज के सक्षम लोगों को भी इस प्रकार के सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
उपस्थित युवाओं ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर सेवा कार्यों में भाग लेना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बंटी, रवि, शौर्य, देव, हिमांशु, उदय सहित अन्य युवा साथी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवा कार्य को सफल बनाया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित कार्य करने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button