बरेली

रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली साउथ की लेडीज़ नाइट 2026 रही शानदार एवं यादगार

नीता अग्रवाल बनी राजस्थानी महारानी संजना राजकुमारी सा,स्वाति अग्रवाल राजस्थानी रानी सा 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली साउथ द्वारा कृति रिसोर्ट में आयोजित “लेडीज़ नाइट 2026 – राजस्थानी रंग, रानी सा के संग” कार्यक्रम बड़े उत्साह, भव्यता और राजस्थानी संस्कृति की झलक के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रोटेरियन्स एवं उनकी जीवन संगिनियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । महिलाओं का स्वागत चंदन तिलक, पुष्पवर्षा एवं राजस्थानी पगड़ी पहनाकर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना तथा महिलाओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षक राजस्थानी लोकनृत्य से हुआ। रंग-बिरंगी सजावट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक खेलों, मधुर संगीत एवं स्वादिष्ट व्यंजनों ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में संजना अग्रवाल को राजस्थानी राजकुमारी सा, स्वाति अग्रवाल को राजस्थानी रानी सा तथा नीता अग्रवाल को राजस्थानी महारानी सा चुना गया।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि राजस्थान की संस्कृति त्याग, शौर्य, सम्मान एवं महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। क्लब अध्यक्ष संजीव खण्डेलवाल एवं सचिव संजय गर्ग, ने नीरज अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, शरद अग्रवाल, मनोज खण्डेलवाल एवं पंकज जैन का कार्यक्रम की सफलता के लिए आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button