बरेली
मंत्री जी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं
किसी भी बच्चे को संवारने में उसकी मां की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है-जिलाधिकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आज लखनऊ में आयोजित माध्यमिक शिक्षा विभाग के केंद्र एवं राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं प्रधानाचार्यों के सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम का सजीव प्रसारण वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ0 अरुण कुमार, सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य, विधायक कैंट संजीव अग्रवाल, विधायक मीरगंज डॉ0 डीसी वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा आंवला आदेश प्रताप सिंह, अधिकारियों में जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) संतोष कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक शिक्षा, जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत सिंह, छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावकों ने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में देखा व सुना।
इस अवसर पर मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे प्रदेश में 1682 छात्र/छात्राओं को प्रदेश स्तर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए दूर दृष्टि, अनुशासन और कठिन परिश्रम बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने मेधावी छात्रों के साथ-साथ उनके शिक्षकों और अभिभावकों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सांसद जी ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य का आधार है और मेधावी विद्यार्थी समाज व राष्ट्र का गौरव होते हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छात्र/छात्राओं को बधाई दी और कहा कि कहा कि बरेली जनपद का नाम रोशन करने के लिए शिक्षक/अभिभावकों को भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे को संवारने में उसकी मां की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है, क्योंकि वही उसकी पहली गुरु होती है।


