कैराना

दुकान का गल्ला उखाड़कर एक लाख रुपये चोरी

व्यापारी ने दर्ज कराया मुकदमा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। कस्बे में दिनदहाड़े चोरों ने एक बैटरी एवं इलेक्ट्रिक सामान की दुकान को निशाना बनाते हुए गल्ला उखाड़कर उसमें रखी एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम झाड़खेड़ी निवासी सुनील कुमार उर्फ मिंटू पुत्र हरि सिंह की तित्तरवाड़ा चुंगी पर एसके नाम से बैटरी व इलेक्ट्रिक सामान की दुकान है। सुनील कुमार के अनुसार 26 मई को दोपहर करीब तीन से चार बजे के बीच वह अपनी दुकान पड़ोसी दुकानदार के भरोसे छोड़कर गांव चला गया था। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटा तो दुकान का गल्ला उखड़ा हुआ मिला और उसमें रखी एक लाख रुपये की नकदी गायब थी। पीड़ित ने बताया कि चोरी गई रकम उसे अपने डीलर के खाते में जमा करनी थी। घटना के बाद उसने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद डायल-112 पर सूचना दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। व्यापारी का कहना है कि चोरी की घटना से उसे भारी आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button