संभल

कब हटेंगे जिला मुख्यालय बहजोई से सफाईकर्मी सुंदर और हरिओम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

सम्भल/बहजोई । सफाई कर्मियों को अपने मूल तैनाती ग्राम या क्षेत्र में सफाई करने हेतु ही नियुक्त किया जा सकता है। इस प्रकार का शासनादेश लागू भी है, मगर वास्तविकता इसके उलट हैं। इसी क्रम में आगे आपको बताते चलें कि जनपद संभल के बहजोई स्थित जिला मुख्यालय पर दो सफाईकर्मी सुंदर और हरिओम गलत तरीके से तैनात हैं। क्योंकि इनको वास्तविकता में अपने मूल तैनाती ग्राम में तैनात होकर सफाई कार्य करना चाहिए मगर जिला मुख्यालय पर ये दोनों सफाईकर्मी ऑफिस का कार्य देख रहे हैं। ऐसी जानकारी विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त है। इसी क्रम में अटैक ऑन करप्शन (आरटीआई) एसोसिशन के मंडल मुरादाबाद से मंडल अध्यक्ष रिंकू दिवाकर के द्वारा उपरोक्त सफाईकर्मियों हरिओम पुत्र गंगाराम और हरिओम पुत्र गंगाराम के विषय में जिलाधिकारी जनपद सम्भल, जिला पंचायत राज अधिकारी जनपद संभल और जिला विकास अधिकारी जनपद संभल को लिखित शिकायती पत्र भेजा है। इसमें उपरोक्त दोनों सफाई कर्मियों को नियम अनुसार अपने मूल तैनाती ग्राम में वापस भेज सफाई कार्य पर लगाने हेतु प्रार्थना की है। आगे बताते चलें कि रिंकू दिवाकर ने दिनांक 25 मई 2026 को उक्त शिकायती पत्र पंजीकृत डाक के माध्यम से उपरोक्त संबंधित अधिकारियों को भेजे थे मगर आज दिनांक तक कोई भी प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है। देखना यह है कि आगे कब तक उपरोक्त संदर्भ में प्रतिक्रिया मिल पाएगी? सूत्रों से मिली जानकारी के दृष्टिगत आगे बताते चले कि उक्त सफाई कर्मी हरिओम ग्राम पंचायत भीकमपुर जैनी विकास खंड गुन्नौर में कागजों में तैनात है जबकि सफाईकर्मी सुंदर ग्राम पंचायत कैल में विकास खंड गुन्नौर में कागजी रूप से तैनात है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button