संभल

अध्यक्ष लता वार्ष्णेय को ईद के मौके पर शहर की सफाई व्यवस्था के लिये सम्मानित किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

संभल/चन्दौसी : ईद उल जुहा के मौके पर नगर पालिका चंदौसी द्वारा बेहतरीन सफाई व्यवस्था और पानी के इंतजाम को लेकर जनता जागरुक समिति द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय ,को उनके कार्यालय पर सम्मानित किया गया

संस्थापक अध्यक्ष शाह आलम मंसूरी ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरीके से इस वर्ष नगर पालिका द्वारा नगर में ईद उल जुहा के मौके पर सफाई व्यवस्था और पानी व्यवस्था का इंतजाम सराहनीय था उसके लिए पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के अलावा समस्त पालिका कर्मी बधाई के पात्र हैं शहर काजी मरगूबअहमद ने कहा की पालिका द्वारा नगर में कहीं भी ईद के दौरान कूड़े के ढेर या गंदगी नहीं नजर आई नगर पालिका द्वारा जगह-जगह पालिका के ट्रैक्टर ट्रॉली और जेसीबी खड़ी रही जिससे सफाई व्यवस्था का बेहतरीन इंतजाम रहा हाफिज मतीन अशरफी ने कहा की पहली बार चंदौसी के इतिहास में इससे बेहतरीन सफाई व्यवस्था का इंतजाम नहीं रहा अंत में उमेर शमसी ने पालिका अध्यक्ष का धन्यवाद देते हुए फूल मालाओं से व शाल पहनाकर पालिका अध्यक्ष को सम्मानित किया इस मौके पर गुलाम साबिर बाबा अत्ताउररहमान पाशा रुमान चौधरी काजी मरगूब हाजी कलीम नजर मोहम्मद पूर्व सभासद मोहम्मद अनस सुफियान रियाज अहमद हाफिज मतीन अशरफी आदि लोग मौजूद रहे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button