संभल

समर वेकेशन पर खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

संभल/ धनारी। हंसा देवी गजराम सिंह मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज, भकरौली में समर वेकेशन के उपलक्ष्य में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में जीत का जज्बा और उत्साह देखने लायक रहा।

प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित 150 मीटर दौड़ में कक्षा 12 के छात्र सौरभ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 10 के थान सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल किया तथा कक्षा 12 के प्रशांत ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपने-अपने साथियों का तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया, जिससे पूरे मैदान में जोश और उत्साह का माहौल बना रहा। विद्यालय प्रबंधन ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही सभी प्रतिभागियों को आगे भी खेलकूद और शैक्षिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि खेलकूद गतिविधियां विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास तथा नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक पुत्र तरुण यादव, नरेश यादव, वीरेश आर्य, मुकेश यादव, नरेंद्र यादव, विष्णु भगवान अग्रवाल, विजय गुप्ता सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने विजेता विद्यार्थियों का सम्मान करते हुए उनके बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button