मथुरा

15 लाख की विदेशी ड्रग्स ओजी के साथ युवती सहित तीन गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। थाना जैत पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 60 ग्राम ओजी (ओसियन ग्रीन टीएचसी) बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने चैतन्य विहार के गिरिराज अपार्टमेंट निवासी बलराम दत्ता (23) सदर बाजार निवासी आदीश (26) जम्मू के अखनूर और हाल में राधा वैली निवासी रिया शर्मा (22) को गिरफ्तार किया है। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया थानाध्यक्ष जैत सोनू कुमार के नेतृत्व में मंगलवार रात पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी एनएच-19 से जैत सुनरख रोड पर दो युवक और एक युवती को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया। तलाशी में रिया शर्मा की जेब से एक पॉलीथिन में 60 ग्राम नशीला पदार्थ ओजी बरामद हुआ। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह थाईलैंड से ओजी मंगवाकर उसे युवाओं और कॉलेज छात्रों के बीच महंगे दामों पर बेचता है। आरोपी एक-एक ग्राम के पैकेट बनाकर उसे 25,000 से 30,000 रुपये तक में बेचते थे। इस नशे की खासियत यह है कि इसमें कोई गंध नहीं आती, जिससे अभिभावकों और शिक्षकों को भनक तक नहीं लगती।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button