शामली

नाबालिग से छेड़छाड़, मारपीट व धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

थानाभवन। थाना थानाभवन पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़, मारपीट एवं धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने की घटना सामने आई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी थानाभवन के पर्यवेक्षण में थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बिरम पुत्र स्वर्गीय ओमवीर निवासी मोहल्ला हाफिज दोस्त, कस्बा एवं थाना थानाभवन को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर एवं कांस्टेबल अनिल कुमार शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button