जालौन

जन्तर-मन्तर आंदोलन के समर्थन में तहसील परिषद जालौन में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जालौन। जन्तर-मन्तर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में सोमवार को तहसील परिषद, जालौन में नागरिकों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता तथा पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग उठाई गई।
ज्ञापन में कहा गया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे, परीक्षाओं के संचालन में निजी कंपनियों को ठेके देने की व्यवस्था समाप्त करने और शिक्षा के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की गई।
ज्ञापन सौंपने वालों ने कहा कि सरकार आंदोलन की मांगों पर गंभीरता से विचार कर शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए, ताकि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ न हो।
इस दौरान डॉ. रामकिशोर गुप्ता, रमेश शर्मा, सुरेन्द्र, दयाराम वर्मा सहित आधा दर्जन नागरिक मौजूद रहे। ज्ञापन ‘जनता की आवाज’ के संयोजक के नेतृत्व में तहसील परिषद, जालौन में एसडीएम को सौंपा गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button