कैराना

गौशाला और सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कैराना। भोले-भाले लोगों को सरकारी नौकरी और गौशाला दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह पर कैराना पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नदीम निवासी मामौर और नीरज शर्मा निवासी गोटरा, जनपद बागपत के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों से धनराशि ठग ली थी। दोनों के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमों में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button