शामली

48 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन सवेरा’ में झिंझाना पुलिस की बड़ी सफलता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

झिंझाना। शामली पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 214 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 48 लाख रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान फारूक उर्फ गांधी पुत्र अख्तर, निवासी ग्राम भूरा, थाना कैराना के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तस्करी के नेटवर्क की फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button