ललितपुर

विश्व साइकिल दिवस पर मेरा युवा भारत

ललितपुर द्वारा साइकिलिंग प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 ललितपुर। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (माय भारत), ललितपुर द्वारा ग्राम पाली, विकास खण्ड बिरधा में “हरित भविष्य के लिए साइकिलिंग” विषय पर साइकिलिंग प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व साइकिल दिवस का उद्देश्य साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देना, स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत परिवहन के महत्व का संदेश दिया। साथ ही युवाओं को नियमित रूप से साइकिल का उपयोग करने, ईंधन की बचत करने तथा प्रदूषण कम करने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माय भारत के पूर्व स्वयंसेवकों एवं स्थानीय युवाओं ने साइकिलिंग को जन-आंदोलन बनाने तथा स्वस्थ एवं हरित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
माय भारत के पूर्व स्वयंसेवक सचिन तिवारी ने कहा कि साइकिल न केवल एक सस्ता एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन साधन है, बल्कि यह शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने युवाओं से अपने दैनिक जीवन में साइकिल के अधिकाधिक उपयोग का आग्रह किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में माय भारत के स्वयंसेवकों, स्थानीय युवाओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button